गाइड

हाईवे पर गाड़ी खराब हो गई। ये छह काम करें।

  1. हैज़ार्ड लाइट चालू

    महसूस होते ही। बाएँ लें; हो सके तो पूरी तरह सड़क से बाहर।

  2. सब बाएँ से उतरें, बैरियर के पीछे।

    ट्रैफ़िक में गाड़ी के पीछे या बगल में कभी न खड़े हों।

  3. वार्निंग ट्रायंगल 50 मीटर पीछे

    अगर है। रात में पार्किंग लाइट जलती रहे।

  4. लाइव लोकेशन भेजें

    किसी भरोसेमंद को भेजें, और कॉल पर हमें पास का किलोमीटर पत्थर बताएँ।

  5. बोनट खोलने से पहले मदद बुलाएँ।

    नेशनल हाईवे पर NHAI हेल्पलाइन 1033 है; हमें भी कॉल करें, इंतज़ार के दौरान हम दाम और पहुँचने का समय बताते हैं।

  6. कोई भी टो न लें।

    पहले दाम और गैराज पूछें। साफ़ न हो, तो हमारे ट्रक का इंतज़ार करें।

अभी गाड़ी खराब है? लोकेशन से मदद लें